शौक के लिए इस महिला ने रखे थे 3-3 प्रेमी, पति के भाइयों-जीजा से थे संबंध

5825
झांसी.दो प्रेमियों के साथ मिलकर अपने तीसरे प्रेमी की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला के साथ आरोपी उसके दोनों प्रेमी को भी पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। जिस प्रेमी की महिला ने हत्‍या कराई, वह उसके पति का ममेरा भाई था।आगे पढ़िए क्‍या है पूरा मामला…
-एसएसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि महिला के पति के तीन लोगों से प्रेम संबंध थे।
-उसके पति के ममेरा, चचेरा भाई और ममेरे भाई के जीजा से प्रेम संबंध थे।
-उसने इतने प्रेम संबंध रुपयों और अपने शौक पूरे करने के लिए बना रखे थे।
-महिला को आरोपी दोनों प्रेमियों के साथ अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।
ऐसे हुआ तीनों से प्रेम संबंध
-महिला सपना (काल्‍पनिक नाम) झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र के रनगुवा में अपने पति ब्रजेन्द्र शर्मा के साथ रहती थी।
-पति ब्रजेन्द्र के ममेरे भाई दीपक का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान उसका दीपक से प्रेम संबंध हो गया।
-दीपक कुछ समय बाद अपना घर 15 लाख रुपए में बेच कर महिला के घर ही रहने लगा।
-दीपक उसके पति का ममेरा भाई था, इसलिए किसी को शक भी नहीं हुआ।
-हालांकि, इससे पहले बड़ागांव के ही रहने वाले पति के चचेरे भाई अखिलेश शर्मा से उसके प्रेम संबंध थे।
-इसके साथ ही दीपक के जीजा अनिल पटेरिया भी दीपक से मिलने के लिए महिला के घर आया करता था।
-इसी बीच उसका प्रेम संबंध दीपक के जीजा से भी हो गए।
-दीपक के घर पर ही रहने के कारण अनिल और अखिलेश महिला से ठीक से नहीं मिल पा रहे थे। इस कारण दोनों का उससे विवाद हो गया।
…फिर बना दीपक को मारने का प्‍लान
-25 अगस्त 2016 को अखिलेश और अनिल ने प्रेमिका सपना के साथ दीपक को मारने का प्लान बनाया।
-इससे पहले सपना को पैसों की ज़रूरत थी, इसलिए उसने दीपक के दो और प्‍लॉट बिकवाने की योजना बनाई और वह तैयार भी हो गया।
-इसके बाद उसने दीपक को प्‍लॉट के कागज़ के साथ बड़ागांव में ही बुलाया।
-यहां सपना के साथ उसके दोनों प्रेमी अखिलेश और अनिल भी थे। दोनों को देख दीपक नाराज हुआ और उसका तीनों से विवाद हो गया।
-इसके बाद महिला ने अपने दो अन्य प्रेमियों के साथ दीपक को एक कार से हाइवे पर ले गए।
-जहां दोनों प्रेमियों ने सपना के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
-इसके बाद उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया और शव हाइवे पर ही छोड़ कर फरार हो गए।
जब घटना की जानकारी दीपक के चचेरे भाई को हुई
-इस घटना की जानकारी किसी तरह दीपक के चचेरे भाई संजय को हो गई।
-संजय ने कहा कि उसे दीपक की हत्या के बारे में पता चल गया है।
-दीपक की मौत का राज छिपाने के लिए अनिल और अखिलेश ने सपना के साथ मिलकर संजय की भी चाकू से हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक फरार हो गए।
-हालांकि, घटना की जांच-पड़ताल कर पुलिस एक के बाद एक अपराधी तक पहुंच गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-दूसरी ओर, महिला के प्रेम संबंधों के चक्कर में अपराध की कहानी सुन सभी दंग रह गए।

आगे की स्‍लाइड्स में देखिए महिला के दोनों प्रेमियों की अन्‍य फोटोज…