इस लड़की ने किया ऐसा डांस जिसे देखकर बड़े- बड़े डांसर भी शर्मा जायेंगे, वीडियो वायरल!

534

An image as a link:

भारतीय नृत्य की अपनी अलग ही ख़ासियत है। यही वजह है कि पूरे विश्व में भारतीय नृत्य की सराहना की जाती है। आजकल कई पक्षिमी देशों में बाकायदा भारतीय नृत्य किया जाता है और उसको सिखाने के लिए कई स्कूल भी चल रहे हैं। भारत के हर राज्य में अलग तरह का नृत्य प्रसिद्ध है, जैसे दक्षिण भारत में भरतनाट्यम नृत्य प्रसिद्ध है वही उत्तर भारत में अलग ही नृत्य किया जाता है। पंजाब का भांगड़ा पुरे देश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

यह एक ऐसा नृत्य है जिसको करने के लिए बहुत ही ज्यादा उर्जा की आवश्यकता पड़ती है। आजकल पुरे देश में पंजाबी गानों के साथ- साथ नृत्य भी प्रसिद्धि पा रहा है। यही वजह है कि दिल्ली हो या बंगाल हर जगह पंजाबी गानों पर डांस करते हुए लोग दिख जाते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। दो लड़कियों के डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है।

70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है

दरअसल वीडियो में दिखने वाली लडकियाँ दो नहीं बल्कि एक ही है। बस अलग- अलग फ्रेम का प्रयोग किया गया है। इस लड़की का नाम मनप्रीत तूर बताया जा रहा है। इस लड़की ने 4 दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो अपलोड किया था जो वायरल हो गया है। इसे अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में मनप्रीत पंजाबी गायक जोरा रंधाव के वंडरलैंड गाने पर डांस कर रही है। इस वीडियो को मनप्रीत ने भांगड़ा बनाम बॉलीवुड के नाम से यूट्यूब पर अपलोड किया है। इससे पहले भी मनप्रीत ने बहुत सारे डांस के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया हुआ है। यकीन मानिए आप मनप्रीत का जोरदार भारतीय नृत्य  देखकर अच्छे- अच्छे डांसर को भूल जायेंगे।

ये वादा है हमारा

विडियो देखिये अगले पेज पर