सोती हुई गर्लफ्रेंड के साथ किया ये काम, तो वीडियो हुआ वायरल

36414

क्‍या आप भी कभी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा खतरनाक मजाक कर सकते हैं। जैसा कि इन जनाब ने किया। एक ऐसा मजाक जिससे सामने वाले को अपनी जान तक का खतरा लगने लगे। जी हां, ये बिल्‍कुल सच है। यहां एक ब्‍वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक करने का मन बनाया। अब मन बनाया तो ऐसा खतरनाक आइडिया उनको मिला, जो किसी कमजोर दिल वाले के साथ ट्राई भी नहीं किया जा सकता। वैसे इन्‍होंने न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड से मजाक ही किया बल्‍कि उसका वीडियो भी बनाया। अब इस प्रैंक का ये वीडियो जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रहा है। आइए, देखें क्‍या किया इन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ।

पूरे स्‍टंट को कैमरे में किया शूट
यूट्यूब यूजर डेरेक डेसो ने अपने दोस्‍त के साथ इस पूरे स्‍टंट को कैमरे से शूट किया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डेसो के हाथ में एक कार्डबोर्ड का डिब्‍बा है। इस डिब्‍बे के अंदर दो बेहद खतरनाक सांप हैं। इन सांपों को वो अपनी सोई हुई गर्लफ्रेंड के ऊपर डाल देते हैं। इतने में उसकी गर्लफ्रेंड की नींद खुल जाती है। अब जितने धीरे-धीरे सांप उनके पैरों के ऊपर रेंग रहे हैं, उतनी ही तेजी के साथ वह डर से चिल्‍ला रही हैं।

ऐसा दिख रहा है यहां
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डेरेक अपनी गर्लफ्रेंड से कह रहे हैं कि हिलना नहीं बेबी, तुम्‍हारे ऊपर दो बड़े सांप पड़े हैं। इतना सुनने के बाद उनकी हालत और भी बुरी तरह से खराब हो जाती है। सांप धीरे-धीरे उसके ऊपर रेंग रहे हैं। सांप इतने भारी हैं कि लड़की डर के कारण खुद भी हिल नहीं पा रही है। लड़की के चिल्‍लाने पर उन सांपों को हटाने के बजाए उसके ब्‍वॉयफ्रेंड उसका मजाक उड़ा रहे हैं।