शुरू हुआ ‘क्वांटिको 2’, पहले एपिसोड में को-स्टार के साथ प्रियंका ने किया स्ट्रिप

35175
लॉस एंजिलिस.प्रियंका चोपड़ा के इंटरनेशनल शो का पहला एपिसोड मंगलवार रात टेलीकास्ट हुआ। नए सीजन में एलेक्स पेरिस (प्रियंका चोपड़ा) सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) के लिए काम करती दिखाई देंगी। इसके अलावा, उसकी जिंदगी में तब उथल-पुथल आ जाती है, जब रयान उसे प्रपोज करता है और वह अपने असाइंमेंट के चलते इस प्रपोजल को नामंजूर करती है। शॉकिंग ट्विस्ट के साथ एंड हुआ फर्स्ट एपिसोड…
 पहले एपिसोड में प्रियंका न्यू अवतार में नजर आईं। लेकिन इसका एंड ट्विस्ट के साथ हुआ। एपिसोड के आखिर में दिखाया गया है कि प्रियंका अपनी को-स्टार से बातचीत कर रही हैं और उसके बाद वे उसके साथ स्ट्रिप करती हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने सिक्युरिटी चैकिंग के लिए स्ट्रिप किया है। लेकिन सच्चाई अगले एपिसोड में ही पता चल पाएगी। बता दें कि पहले सीजन में एलेक्स पेरिस (प्रियंका चोपड़ा) को FBI ऑफिसर थीं। लेकिन बाद में उन्होंने यहां से रिजाइन कर दिया। पहले सीजन से प्रियंका को इंटरनेशनली खूब पॉपुलैरिटी मिली। अब देखना यह है कि दूसरे सीजन में लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं ‘क्वांटिको 2’ से प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज…