प्रधानमंत्री के स्वच्छ भरता अभियान पर इससे अच्छा वीडियो आपने कभी नहीं देखा होगा… वीडियो देखें

1746

सफाई इंसान के स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी है। कहा जाता है जहाँ स्वच्छता होती है वहीँ पर भगवान का निवास होता है। महात्मा गाँधी बहुत बड़े सफाई के समर्थक थे। उनके बारे में यहाँ कहा जाता है कि वह अपना शौचालय खुद ही साफ़ करते थे। क्योंकि उनका मनाना था कि कुछ भी हो जाए, सफाई सबसे जरुरी चीज है, क्योंकि इससे आप बिमारियों से बचे रहते हैं और दूसरा सफाई वाले माहौल में मन भी लगता है। आपने देखा ही होगा कि जहाँ सफाई होती है वहाँ का वातावरण कितना सुहावना होता है।

प्रधानमंत्री ने किया था स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत:

आपको पता ही है गाँधी जी बहुत बड़े सफाई के समर्थक थे, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जन्मदिन के दिन ही 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत उन्होंने खुद देश के कई हिस्सों में सफाई का काम किया था। इस काम में उनका साथ बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने भी दिया था। आपको बता दें यह योजना इतनी सही लगी लोगों को कि जगह-जगह समूहों में जाकर सफाई का काम करना शुरू कर दिया, और देश को पूरी तरह से साफ़ करने का निर्णय लिया।

स्वच्छता अभियान पर इससे अच्छा वीडियो और नहीं:

स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कई वीडियो भी बनाए गए ताकि लोग इसे देखकर कुछ सीख सकें। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो स्वच्छता अभियान के बारे में हमें बताता है। यह दिखाता है कि कई रिश्तों से भी बढ़कर देश की सफाई होती है। यकीन मानिये ऐसा वीडियो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आजकल यह वीडियो खूब चर्चा में है।

लड़की लेटर फाड़ कर फेंक देती है रोड पर:

दरअसल इस वीडियो में एक लड़का और लड़की होते हैं। दोनों में प्रेम होता है। लड़की, लड़के को मिलने के लिए बुलाती है। लड़का थोड़ी देर कर देता है आने में, इसलिए लड़की उसपर थोडा गुस्सा होती है। लड़की कहती है, अब बहुत हुआ, अब हम साथ नहीं रह सकते और ब्रेकअप करने के लिए कहती है। लड़की उसका दिया हुआ लव लेटर फाड़ के वही रोड पर फेंक देती है। उसके बाद लड़का जो करता है उसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा।

लड़का मरता है जोर से थप्पड़:

हुआ ये कि जैसे ही लड़की लेटर फाड़ के रोड पर फेंक कर जाती है, लड़का हाथ पकड़कर खीचता है और एक जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। लड़का उससे कहता है कि ये दिल तोड़ने के लिए बल्कि कचरा फैलाने के लिए है। लड़का उससे कहता है कि उठा इसे जल्दी। अब आप खुद ही समझ गए होंगे कि सफाई कितनी ज्यादा मायने रखती है।

वीडियो देखें: